फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड बुल बेचा तो दो लाख का जुर्माना

Tue, 07 Mar 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
रेड बुल हानिकारक एनर्जी ड्रिंक
कानपुर में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक पर बैन लगा दिया गया है। अगर कोई इसे बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसे दो लाख का जुर्माना चुकाना होगा।  कंपनी की अपील पर दोबारा कराई गई जांच में सैंपल फिर अनसेफ (स्वास्थ्य के लिए हानिकारक) निकला है। ‘अमर उजाला’ ने जुलाई 2013 में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। अभिहीत अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि दो बार सैंपल की जांच में रेडबुल एनर्जी कोल्ड ड्रिंक्स अनसेफ पाई गई है। इसलिए इसकी बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जिन दुकानदारों को रेडबुल की बिक्री किसी भी हाल में न करें।
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

2 of 7
डेमो पिक
रेड बुल पीने वालों को शायद इसके साइड इफेक्ट नहीं पता हैं। रेड बुल हानिकारक साबित हो सकती है। ये बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है इसके बावजूद ये ड्रिंक स्कूलों की कैन्टीन और अस्पतालों में बेचे जा रहे हैं।  एनर्जी ड्रिंक रेड बुल को दोबारा टेस्ट में अनसेफ बताया गया है। इसके बाद से कानपुर सहायक आयुक्त ने इस पर बैन लगा दिया। सोमवार को कानपुर के एक थोक विक्रेता के यहां छापेमारी कर 1470 केन सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

3 of 7
रेड बुल हानिकारक एनर्जी ड्रिंक
कानपुर से पहले देहरादून में भी ये एनर्जी ड्रिंक अनसेफ बताया गया था। लैब की जांच रिपोर्ट में  रेड बुल के सैंपल मानकों (मिस ब्राडिंग) के अनुरूप नहीं पाए गए हैं।  विशेषज्ञों के मुताबिक ड्रिंक्स कंपनियां जिस एनर्जी का दावा करती हैं, वह कैफीन और शुगर की अधिक मात्रा से मिलती है जो घातक है। 

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

4 of 7
रेड बुल
कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स के मुकाबले एनर्जी ड्रिंक्स ज्‍यादा खतरनाक हैं। इन दोनों का सीधा संबंध दिल की बीमारियों, कुछ विशेष तरह के कैंसर, जोड़ों के दर्द और डायबिटीज से है।
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

5 of 7
रेड बुल
अमेरिका के मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी का कहना है एक एनर्जी ड्रिंक में 12 कैन कोला के बराबर कैफीन हो सकता है। इसलिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों के मरीजों को इसका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। यह जानकारी कई एनर्जी ड्रिंक्स की कैन पर भी दी गई होती है। 
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

6 of 7
रेड बुल
2008 में किए गए एक रिसर्च में पाया गया था कि एक केन रेड बुल एनर्जी ड्रिंक से खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है। सीएसपीआई के मुताबिक, 2004 से लेकर अब तक 34 मौतें ऐसी हुई हैं, जिन्हें एनर्जी ड्रिंक से जोड़कर देखा गया है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के 240 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

7 of 7
रेड बुल
देश में एनजी ड्र‍िंक्‍स का मार्केट 700 करोड़ रुपए का है। इसमें से 75% पर रेड बुल का कब्जा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के चेयरमैन के चंद्रमौलि का कहना है कि भारत में बिकने वाले एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और हर्बल सप्लीमेंट कम डालने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें