फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी का शव कुएं में मिला, जमकर हुआ बवाल, पुलिस तैनात

Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जंगल में बने कुएं में रेप के आरोपी का शव मिलने के बाद गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर करीब घंटेभर बाद ग्रामीणों को शांत कराया। मामला यूपी के जालौन जिले का है। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अमृत लाल राठौर (55) के खिलाफ करीब छह माह पहले मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने रेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दिसंबर माह में जमानत पर छूटा। इसके बाद वह गायब हो गया। बुधवार रात उसका शव आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के जंगल में स्थित कुएं में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां डाक्टरों ने बताया कि शव चार दिन पुराना है। इस पर मृतक के परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि मृतक के दामाद ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। उन्होंने  रेप की रिपोर्ट लिखाने वाले पर हत्या का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ ने भरोसा दिया कि जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण मान गए और घंटेभर बाद रास्ता खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें