यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार पांच बदमाशों ने रेलवे इंजीनियर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना अकारी मोड़ के पास सुबह करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी इंजीनियर अजय कुमार (30) अपनी कार से प्लांट पर जा रहे थे। जिले में रेलवे लाइन के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एकारी में एक प्लांट बनाया है।