युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिला जेल में बंद एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह महज 10 दिन पहले ही मारपीट के केस में भीतर आया था। इधर उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि जेल में बंद शाहपुर थानाक्षेत्र तालग्राम निवासी मोहम्मद शरीफ(45) की मंगलवार देर रात मौत हो गई थी। इस पर जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत शरीफ के शव को लोहिया अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के गांववाले शबिर का कहना है मारपीट के मामले में शरीफ को जेल भेजा गया था। यहां जेल में षड़यंत्र रचकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल जेल प्रशासन मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहा है। उधर डॉक्टरों ने कहा है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह बात साफ हो पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई।