फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान किशोरी का दिल्ली में आतंक: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवती को किया लहुलूहान 

Wed, 26 Oct 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना इलाके में उज्बेकिस्तान की युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। युवती को पेट में चाकू के कई घाव लगे हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी अफगानिस्तान की किशोरी समेत दो और अफगान युवकों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अफगानिस्तान निवासी किशोरी रेशमा (17,बदला हुआ नाम) भोगल, निजामुद्दीन में सईद अब्दुल्ला महबूब (28) और मोहम्मद शोहराब (28) के साथ रहती थी।

सईद अब्दुल्ला महबूब और मो. शोहराब भी अफगानिस्तान के हैं और भारत में ट्रांसलेटर का काम करते हैं। रेशमा की उज्बेकिस्तान की रहने वाली व डबल स्टोरी, लाजपतनगर में रह रही जरीना (34) से कई सालों से जान-पहचान थी।
विज्ञापन


कुछ समय पहले तक रेशमा, जरीना के पड़ोस में रहती थी। कुछ समय पहले रेशमा व जरीना का झगड़ा हो गया था। रविवार रात को रेशमा अफगानिस्तान के दो युवकों को लेकर जरीना के घर पहुंच गई।

रेशमा ने जरीना को घर के बाहर बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीसीआर ने जरीना को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर एसआई कमल सिंह व सिपाही शिशुकांत की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

एसआई कमल सिंह की टीम ने सईद अब्दुल्ला महबूब और मोहम्मद शोहराब को भोगल से गिरफ्तार कर लिया और रेशमा को पकड़ लिया। रेशमा को जेजे बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें