फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग से तंग विवाहिता ने दी जान

Wed, 07 Dec 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
Suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना घन्नौर के अधीन पड़ते गांव रसूलपुर में एक विवाहिता ने जहरीली चीज पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को नामजद कर लिया है। आरोप है कि पति पैसों की मांग को लेकर पत्नी को अकसर तंग-परेशान करता था। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मरने वाली विवाहिता सतविंदर कौर (33) के भाई गुरदीप सिंह निवासी गांव बलोली जिला यमुना नगर हरियाणा ने पुलिस के पास बयान दिया कि उसकी बहन की शादी साल 2001 में गांव रसूलपुर के रहने वाले गुरबलिहार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सतविंदर कौर को उसका पति दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगा। मांग पूरी नहीं हुई तो करीब तीन साल पहले उसने अपनी पत्नी का मायके जाना बंद कर दिया और न ही वहां से किसी को मिलने आने देता था। 

इन दोनों की एक चार साल की बेटी है। आठ महीने पहले दोनों का बेटा हुआ, तो आरोपी गुरबलिहार सिंह ने पत्नी सतविंदर कौर के मायके वालों को कहा कि अगर वह लड़के को देखना चाहते हैं, तो पांच तोला सोने की चेन उसके बेटे और एक पांच तोला चेन उसको दें। मांग पूरी नहीं हुई, तो वह सतविंदर कौर को परेशान करने लगा। मानसिक तौर पर परेशान सतविंदर कौर ने कोई जहरीली चीज पीकर अपनी जान दे दी। घन्नौर पुलिस ने भाई के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें