फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अश्लीलता करते रंगेहाथ पकड़ा गया था प्रधानाध्यापक, अब हुई बड़ी कार्रवाई 

Sat, 14 Oct 2017 08:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
छात्राओं से अश्लीलता करने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। एक छात्रा से अश्लीलता करते हुए वह रंगेहाथ पकड़ा गया था। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 
विज्ञापन


चित्रकूट रामनगर ब्लॉक के इटवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय चमरवा पुरवा में 95 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें 44 लड़के व 51 लड़कियां हैं। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कामता प्रसाद विश्वकर्मा और एक शिक्षिका है। कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया था।

प्रधानाध्यापक की बार-बार की हरकतोें से आजिज आकर छात्राओं ने यह बात अपने घर पर बताई थी। इससे अभिभावक आक्रोशित हो उठे और पूरे मामले की शिकायत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार से की। अध्यक्ष ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। एक छात्रा से अश्लीलता करते हुए वह रंगेहाथ पकड़ा गया। इस पर ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आनंद प्रकाश शर्मा से शिकायत की। बीएसए ने बताया कि शिकायतों के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें