कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के शारदा पार्टी लॉन में शनिवार को तिलक समारोह के दौरान हुई चार लाख की चोरी की वारदात को पुलिस डकार गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नन्हा चोर महिला का बैग चुराते दिखाई दिया।
इसके बावजूद पुलिस घटना को दबाए रही। एफआईआर तक दर्ज नहीं की। बाबूपुरवा बगाही निवासी शुभम सिंह का तिलक समारोह था। शुभम के पिता सूरज सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कुर्सी पर बैठी थीं। तभी, उनके पास रखा बैग गायब हो गया।