फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी से एकतरफा प्यार में पड़े भांजे ने मामा पर डाला एसिड, अस्पताल में हुई मौत

Thu, 21 Nov 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)

सार

  • 30 अक्तूबर को सोते समय भांजे ने डाल दिया था एसिड
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड किच्छा में ग्राम भंगा निवासी शिव शंकर पर उसके सगे भांजे ने अपनी मामी से इकतरफा प्रेम के चलते एसिड डाल दिया था। एसिड अटैक पीड़ित 23 वर्षीय शिव शंकर पुत्र रामलाल की हल्द्वानी के एसटीएच में बुधवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी भांजे को घटना के नौ दिन बाद ही गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।

विज्ञापन


पुलभटटा के एसआई प्रकाश भटट ने बताया कि ग्राम भंगा निवासी जगदीश राठौर ने तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई शिव शंकर पर 30 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया। तेजाबी हमले से भाई बुरी तरह झुलस गया था। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में शिव शंकर के भांजे का नाम सामने आया। भटट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने मामा शिव शंकर की पत्नी से इकतरफा प्यार करता था।

एसिड अटैक करने के पीछे उसका उददेश्य मामा को बदसूरत करना था ताकि मामी उसके साथ बस जाए। भटट ने बताया आरोपी भांजे को नौ नवंबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भटट ने बताया कि आरोपी राजेंद्र के खिलाफ धारा 326ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जो शिवशंकर की मौत के बाद 302 में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में रखने से हुआ शक
पुलिस टीम जब एसटीएच में घायल शिव शंकर का बयान लेने पहुंची तो वहां बेड पर एक मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर रखा था। इसे देखकर पुलिस का माथा ठनका। जानकारी करने पर पता चला कि मोबाइल फोन शिव शंकर के भांजे राजेंद्र ने रखा था। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने के दौरान आरोपी राजेंद्र मौका देखकर एसटीएच की पांचवीं मंजिल से भाग निकला, जिसे पुलिस ने तीसरी मंजिल तक आते-आते दबोच लिया। 

विज्ञापन

दिल्ली में दे बैठा था मामी को दिल

पुलभटटा पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में नोटबंदी के दौरान शिव शंकर अपनी भाभी शकुंतला को लेकर दिल्ली चला गया और दोनों वहां पति-पत्नी की तरह रहने लगे। शिव शंकर मजदूरी करके आजीविका चला रहा था, तभी ग्राम देवरनिया निवासी उसका भांजा राजेंद्र भी दिल्ली आ गया।

हालांकि दोनों अलग-अलग रहते थे। पुलिस के अनुसार यहां भांजा राजेंद्र अपनी मामी से इकतरफा प्यार करने लगा। काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा इस बीच शिव शंकर जब अपने घर आता तो पत्नी शकुंतला को उसके मायके छोड़ आता था। 

पुलिस के अनुसार 30 अक्तूबर की रात शिव शंकर अपने घर आया था। इधर आरोपी राजेंद्र मामी को अपना बनाने के लिए एक खतरनाक इरादे के साथ अपने गांव देवरनिया आया। रात को एसिड लेकर वह अपने मामा के ऊपर फेंकने ग्राम भंगा आया। यहां उसने एसिड की दो बोतलों को एक बाल्टी में डाला और घर पर सो रहे मामा शिव शंकर के ऊपर फेंक दिया और गन्ने के खेत में जाकर छुप गया।

सुबह होने पर वह मामा के गांव पहुंचा तो पता चला कि मामा को अस्पताल ले गए हैं। वह भी अस्पताल पहुंचा और मामा की देखरेख करने लगा। पुलिस जब शिव शंकर का बयान लेने पहुंची तो उसने मामा का बयान सुनने के लिए बेड पर मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर रख दिया जो पुलिस की निगाह में आ गया। पुलिस के सख्ती से पूछने पर वह टूट गया और सब कुछ उगल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें