सरकार की कई फटकार के बावजूद यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कानपुर के बिठूर के लवकुश नगर में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली झगड़े में एक आरोपी के खिलाफ उससे दबाव डालकर दुष्कर्म का प्रयास और लूट की तहरीर लिखवा ली और रिपोर्ट दर्ज कर दी। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत आईजी, डीआईजी, डीजीपी से की है।
युवती ने बताया कि नाली के विवाद में उसके भाई का पड़ोसी रजन भाटिया से विवाद हुआ था। जिसकी तहरीर उसने 9 दिसंबर को दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही जांच की।
30 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर दबा डालकर रजन के खिलाफ रेप का प्रयास, मारपीट और चेन लूट की तहरीर लिखाई। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिससे डर कर उन्होंने तहरीर लिख दी।
युवती ने आरोप लगाया कि रजन के विरोधियों ने पुलिस को रुपया देकर फर्जी तहरीर लिखवाई है। वहीं बिठूर एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद तहरीर दी थी। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। दबाव बनाने की बात गलत है।