चित्रकूट-मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नवरात्र के दौरान कस्बे में हुई चोरी के आरोपी को लाखों के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
नवरात्र के दौरान जब कन्हैया लाल पुत्र कामता प्रसाद अपने ससुराल गया हुआ था तभी मौके का फायदा उठाकर दिनेश उर्फ डब्बू पुत्र राम लखन उर्फ पाल देव व कंचन पत्नी दिनेश उर्फ डब्बू ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
कन्हैया लाल जब मानिकपुर वापस आया तो देखा कि मकान व अलमारी का ताला टूटा हुआ है और अलमारी से चांदी व सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। जिसकी सूचना मानिकपुर थाना में दी गई।
थाना प्रभारी केके मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक निगम, उपनिरीक्षक अनिल साहू, उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव व वसीम खान के प्रयास से चोर को लाखों रुपए के जेवरात के साथ पकड़ा गया।