फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: चौकीदार को बंधक बनाकर भरे हुए 70 गैस सिलिंडर लूटे, 40 हजार रुपये भी उड़ा ले गए बदमाश

Thu, 17 Oct 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुमानीपुरवा निवासी भगवानदीन की इंडेन गैस एजेंसी बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में है। बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे गैस एजेंसी के गोदाम में घुसे बदमाशों ने चौकीदार सुरेंद्र (60) पुत्र मोहन निवासी खदरा मजरा संधिनवा थाना बेटा गोकुल को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


डाले में 70 भरे हुए सिलिंडर लाद कर चले गए। साथ में 40 हजार रुपये भी लूट लिए। सुबह गैस एजेंसी पहुंचने पर भगवानदीन को घटना का पता चला। सूचना पर एएसपी पश्चिमी त्रिगुण बिसेन, सीओ राकेश वशिष्ठ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें