फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, 35 गोवंश बरामद, छह गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2019 12:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
हरदोई के बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर ग्राम उमरापुर के निकट गुरुवार सुबह पुलिस और गो तस्करों की मुठभेड़ हो गई। घटना में पुलिस की गोली से शफी (36) पुत्र मंगता कुरैशी निवासी सफीपुर पट्टी, लुधियाना रोड थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गया।
विज्ञापन


बघौली थाने के सिपाही बृजेश कुमार सोनी के भी बाएं कंधे में गोली लगी। पुलिस टीम ने मौके से इमरान पुत्र शकील अहमद, सुलेमान पुत्र शकील अहमद, तौहीद पुत्र हामिद खान निवासी गण आजाद नगर इटावा, दानिश पुत्र हनीफ निवासी नगरिया अजीम नगर जनपद रामपुर, सलमान पुत्र सलीम बंजारा निवासी मोहल्ला खुर्द खोटी हुसेपुर टांडा कोतवाली मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी और शफी पुत्र मंगता कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि गो तस्कर दो ट्रकों में मवेशी भरकर जा रहे हैं। इस सूचना पर बघौली थाने की पुलिस को साथ में लेकर बघौली प्रताप नगर मार्ग पर घेराबंदी की गई और वहीं मुठभेड़ हो गई। मौके से 35 गोवंश बरामद हुए हैं। एक ट्रक, एक कंटेनर और एक कार भी मिली है। दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखा के अलावा 6 छुरियां भी पुलिस ने बरामद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें