फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेट्रोल पंप मैनेजर को घर में बंधक बनाकर लूटा, सीढ़ियों पर छिपे बदमाशों ने तमंचे के जोर पर दिनदहाड़े की वारदात

Wed, 21 Oct 2020 07:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में ऑफिस से खाना खाने घर गए पेट्रोल पंप के मैनेजर को दोपहर में दूसरी मंजिल की सीढ़ियों पर छिपे दो बदमाशों ने तमंचे के दम पर रोक लिया। एक बदमाश ने मुंह में टेप लगा दिया।
विज्ञापन


उनके पास मौजूद 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाद में मोबाइल वापस कर दिया। सूचना पर कोतवाल, सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मोहम्मद जकी शम्सी रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अपने भाई नाजिम शम्सी के पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं।

वह दोपहर पौने दो बजे घर खाना खाने गए। उनका परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। वह मकान की दूसरी मंजिल के जीने में पहुंचे, तो वहां दो बदमाश छिपे बैठे थे। मुंह बांधे खड़े बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कैप लगाए बदमाश ने टेप मुंह पर चिपका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश जब लूटपाट करके चले, तो मांगने पर मोबाइल वापस कर दिया। बदमाशों के जाते ही उन्होंने टेप हटाकर शोरगुल किया, तो परिजन पहुंच गए।
मोहल्ले के लोग भी घरों से निकल आए।

सूचना मिलते ही कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी, सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

पीड़ित जकी ने बताया कि बदमाशों ने आवाज निकालने पर गोली मारने की धमकी दी थी। चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें