फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: बेटे ने चापड़ मारकर की वृद्ध मां की हत्या, पुश्तैनी कच्चा मकान तोड़ने का था विवाद

Wed, 21 Oct 2020 01:22 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में कच्चा मकान तोड़ने के लिए राजी न होने पर अकबरपुर कस्बे के रामगंज मोहल्ले में मंगलवार की रात छोटे बेटे ने अपनी वृद्ध मां नसीरन (80) की चापड़ मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई।
विज्ञापन


एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बड़े बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चापड़ बरामद किया है।

रामगंज मोहल्ले निवासी मासूम बुधवार की सुबह मोहल्ले में ही रहने वाले भांजे मेराज को घर लेकर आया और वृद्ध मां शव के पास रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। महिलाओं ने चारपाई पर मिले शव से चादर हटाई तो चेहरे पर गहरे जख्म दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अनहोनी का शक हुआ। सभासद हसीब कुरैशी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मासूम को हिरासत में ले लिया। कुछ देर में आलमचंद्र स्थित कांशीराम कालोनी निवासी बड़ा बेटा मुस्ताक पहुंचा।

उसने पुलिस को बताया कि पक्का मकान बनवाने के लिए मां रजामंद नहीं थी। इसलिए छोटा भाई मासूम मां से झगड़ता था। विवाद को लेकर मासूम की पत्नी सन्नो बेटे सैफ व नोफिल को लेकर 19 अक्टूबर को मायके कालपी चली गई।

इधर, मंगलवार की रात में नशे में मासूम ने मां से विवाद किया। उसे समझा कर शांत कराया था। उसने छोटे भाई पर मां की हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की फ्रंटल बोन टूटी मिली। मौत की वजह सिर की गहरी चोट बताई गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें