चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के छात्रावास से पीएचडी छात्र का एप्पल का लैपटॉप चुराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लैपटॉप पीसीएस-प्री पास कर चुके विकास चौहान ने चुराया था।
कन्नौज तिर्वा निवासी विकास काकादेव में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा है। लैपटॉप बरामद कर विकास को जेल भेज दिया गया है। सीएसए के राजेंद्र प्रसाद छात्रावास के 25 नंबर कमरे में रहने वाला पीएचडी छात्र अश्वनी कुमार वर्मा का 13 अप्रैल को कमरे के पास से लैपटॉप चोरी हो गया था। सर्विलांस से ट्रैस कर मंगलवार रात को ऑफिसर्स कॉलोनी के पास से विकास को पकड़ा गया। विकास अपने दोस्त से मिलने सीएसए के छात्रावास जाता था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो-तीन दिन पहले ही विकास को पकड़ लिया था। लैपटॉप लेकर अश्वनी को दे दिया था। कॅरियर को देखते हुए विकास को छोड़ दिया था। इसके बाद विकास ने छात्रावास पहुंचकर अश्वनी को धमकी दी थी। इसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया।