मोबाइल नंबर 9451447075 पर संपर्क करके मोमबत्ती खरीदने से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बाजार में बिक रहीं कुछ मोबत्ती के पैकेट्स पर डीएम का लिखा हुआ दीपावली संदेश पढ़ने को मिलेगा। ये विशेष मोमबत्तियां बालिका गृह में रह रही लड़कियों ने बनाई हैं।
राजकीय बालिका गृह में बंद लड़कियोें ने डेढ़ क्विंटल मोम से मोमबत्तियां तैयार की हैं। डीएम कौशलराज शर्मा ने इस पर खुशी जताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस दिवाली इन्हीं मोमबत्तियों को खरीदने की अपील की है। डीएम के मुताबिक वे खुद भी इसी मोमबत्ती से दिवाली मनाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि वेबसाइट dpokanpurnagar@gmail.com पर ऑर्डर देकर मोमबत्ती घर मंगाई जा सकती हैं। मोमबत्ती की कीमत गुरुवार को तय कर दी जाएगी। मोबाइल नंबर 9451447075 पर संपर्क करके मोमबत्ती खरीदने से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मोमबत्ती के पैकेट पर जिलाधिकारी की तरफ से शुभकामना संदेश भी होगा।