फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड फैक्ट्री के बाहर ‘पत्थर बाजी’ का भीषण संग्राम, पांच घायल

Sun, 09 Oct 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के दादा नगर स्थित राहत ब्रेड फैक्ट्री के बाहर दोनों ओर से पत्थरबाजी करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के दादा नगर में राहत ब्रेड फैक्ट्री के बाहर दो घंटे तक ‘पत्थर बाजी’ का भीषण संग्राम चला। फैक्ट्री मालिक पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए करीब 200 मजदूर एक जुटहोकर नारेबाजी करने लगे। मजदूरों का आरोप था कि ‍फैक्ट्री मालिक अपने फायदे के लिये हमारा शोषण करता जा रहा है हाल ही में एक मजदूर ड्यूटी के दौरान घायल हो गया। मालिक की ओर से घायल साथी को कोई भी मदद नहीं दी गई। हंगामा कर रहे मजदूरों को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

थाना गोविंद नगर निवासी शिव कुमार (21) पास दादा नगर स्थित राहत ब्रेड फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। दो दिन पहले काम करने के दौरान शिव कुमार फैक्ट्री की छत से नीचे गिर गया। साथी उसे उठाकर हैलट अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने बताया कि अब वह चल नहीं सकेगा। शिव कुमार की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक मनोज सेंगर ने बेटे के इलाज के लिये कोई मदद नहीं की है। बेटा शिव ड्यूटी के दौरान घायल हुआ था इस विषय पर जब फैक्ट्री मालिक से बातचीत की गई तो उसने गुंडे बुलाकर गालीगलौज और मारपीट की। रविवार सुबह मुन्नी अपने मोहल्लेवालों और फैक्ट्री के अन्य मजदूरों के साथ मालिक से मिलने पहुंचीं तो फैक्ट्री की छत पर पहले से मौजूद मालिक मनोज के गुंडों ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। बचाव में उसने भी पथराव किया। करीब दो घंटे तक पत्थर बाजी चलती रही। वहीं मौका पाकर मालिक मनोज सेंगर वहां से भाग निकलने में सफल रहा। मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस संघर्ष में पांच लोग घायल भी हो गये हैं जिनका इलाज हैलट अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें