लाखों की जमीन हाथ से निकलने से परेशान बालेन्द्र ने अपनी बुजुर्ग बेऔलाद ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।थाना बिवार क्षेत्र के निवादा गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी रामबाई (65) बुधवार सुबह शौंच के लिए गांव से बाहर जा रही थी। तभी घात लगाये बैठे उसके भतीजे बालेन्द्र ने उसपर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला
2 of 3
हत्यारोपी बालेन्द्र
- फोटो : अमर उजाला
कुल्हाड़ी मार मार कर बालेन्द्र ने रामबाई की हत्या कर दी और वहां भाग निकला। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालेन्द्र की तलाश शुरू कर दी। बालेन्द्र के सभी ठिकानों में दबिश दी जा रही थी तभी गांव के बाहर एक परचून की दुकान के पास से भागते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला
3 of 3
गांववालों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बालेन्द्र ने पुलिस के सामने हत्या की वारदात कबूल ली और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जमा कर दी। बालेन्द्र ने बताया कि ताई रामबाई की कोई संतान नहीं है इस वजह से उसकी मौत के बाद सारी संपत्ति उसे ही मिल सकती थी। रामबाई ने कुछ दिन पहले ही एक जमीन का सौदा किया था जिसकी कीमत लाखों में थी। जमीन हाथ से निकल गई और रुपये भी नहीं मिल पाये इस वजह से उसने रामबाई को मार डाला। हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।