फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु के वेश में घूम रहा था हत्यारा 

Sun, 15 Oct 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के 35 साल पुराने मामले में रविवार को पुलिस ने साधु वेश धारण किए हत्यारोपी शिवशरण उर्फ मुंशी दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एक माह पहले हाईकोर्ट ने सजा बहाल कर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
विज्ञापन


मुंशी दुबे असोथर थाने के ऐंझी गांव का निवासी है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मुंशी दुबे ने 1982 में गांव के ही लक्ष्मी की हत्या की थी। उसके साथ कई अन्य भी थे। आरोपियों को 1984 में जिला कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी कुछ साल सजा काटने के बाद हाईकोर्ट चले गए थे। वहां से जमानत पर जेल से छूट गए। हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत रद कर सजा बहाल कर दी है। एक आरोपी शत्रुघ्न सिंह को पिछले माह पकड़ा गया था। दूसरा आरोपी मुंशी दुबे फरार था। उसकी वर्तमान की कोई फोटो भी पुलिस के  पास नहीं थी। इन दिनों यह साधु वेश में घूमता रहा है। कई लोगों से तस्दीक के बाद कस्बे से ही उसे पकड़ा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें