फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Thu, 25 Oct 2018 12:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डेमो पिक
यह घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटीघरा की है। यहां शराब पीने के दौरान हुए विवाद में लालू (35) पुत्र जगदीश की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात ग्राम कटीघरा निवासी कल्लू पुत्र छोटे के घर के बाहर गांव के ही लालू पुत्र जगदीश, लालू सिंह पुत्र शत्रोहन सिंह और सेमरा निवासी सोनू पुत्र अवधेश शराब पी रहे थे। इस दौरान आपस में विवाद हो गया।

शोर शराबा सुन लालू की पत्नी आरती मौके पर पहुंची और पति को मौके से ले जाने लगी। इसी दौरान सोनू ने तमंचे से लालू के गोली मार दी। पेट में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से सोनू, कल्लू और लालू सिंह फरार हैं। मृतक लालू और मुख्य आरोपी सोनू बेनीगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं। जनकारी के अनुसार दोनों के विरुद्ध कई मामले कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें