फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालकर घर जा रहे अधेड़ की पत्थरों से कुचलकर नृशंस हत्या

Thu, 23 Feb 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जिस शहर में वोटिंग पर्सेन्टेज हर घंटे दना दन बढ़ता जा रहा था उसी जिले की घनी आबादी वाले इलाके में वोट डालकर घर जा रहे एक अधेड़ की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद लोग दहशत में हैं। मामला यूपी के फतेहपुर का है।
विज्ञापन

फतेहपुर सदर कोतवाली के गड़रियन पुरवा इलाके में वोट डाल कर वापस आ रहे अधेड़ की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से शहर में सनसनी मच गई है। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। मृतक का नाम हनीफ है बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम अजय बताया गया है। सीओ समरबहादुर का कहना है कि ये हत्या किसी चुनावी रंजिश से नहीं की गई है दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद होना हत्या की वजह सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें