रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव में बीते रविवार की देर शाम बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वारदात के बड़ा भाई अपनी पत्नी को लेकर गांव से फरार हो गया था इधर, मंगलवार को रूरा पुलिस ने घेरा बंदी करके हत्याकांड के मुख्य आरोपी को चौराहे से धर दबोचा है।
इस कांड में अन्य तीन लोग फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। क्षेत्र के अपौना गांव में बीते रविवार को शकरकंद के विवाद में अनिल वर्मा की हत्याकर दी गई थी।
इस मामले में बड़े भाई देवीचरन वर्मा, देवी प्रसाद समेत देवीचरन के साले महेश व प्रमेश की तलाश में रूरा पुलिस लगी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में पिछले 48 घंटे से हत्यापियों की ससुराल, घर व नाते-रिश्तेदारी में खाक छान रही थी।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए रूरा पुलिस पर दबाव भी बन रहा था। रूरा पुलिस ने सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी देवीचरन को गहलौं तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी देवी चरन को पकड़ लिया गया है।
हत्या में प्रयुक्त एक नली बंदूक व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। देवीचरन भागने की फिराक में था।