चित्रकूट के भरतकूप चौकी क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के परिजनों पर ही घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत की। कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
जिस पर अदालत के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक गांव की महिला ने बताया कि सात जून 2019 को महिला को घर में अकेला पाकर गांव के अर्जुन पुत्र मेवालाल ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। उसके साथ कमलेश पुत्र नत्थू भी मौजूद था।