हमीरपुर जिले के जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को दो दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट व अनुसूचित जाति के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर को वह पत्नी व बच्चों के साथ ईट भट्ठे पर मजदूरी करने जाने की तैयारी में था। तभी उसकी 16 वर्षीय पुत्री पैर में चोट लगे होने पर दवा लेने की बात कहकर पड़ोस में गई थी और वहां से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।