फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jun 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। पीडि़त किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

शनिवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (13) गुरुवार की शाम गांव के ही एक खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी विजय पुत्र संतराम और ननिहाल आए टड़ियावां थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जीतेंद्र पुत्र सर्वेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


घटना के दिन किशोरी के माता पिता रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को वापस आने पर किशोरी ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। शनिवार को परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पीडि़त किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें