फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रक्षाबंधन पर चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आहत बहन ने लगाई फांसी

Fri, 16 Aug 2019 04:43 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर के एक गांव में रक्षाबंधन के दिन इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। चचेरे भाई ने 13 वर्षीय बहन के साथ घर पर ही दुष्कर्म किया। आरोपी के परिवारीजनों ने रंगेहाथ पकड़ा और पीड़िता को ही पीटा फिर ताने मारे। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है लेकिन अभी पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी है। गांव निवासी एक किसान अपने परिवार के साथ रहता है। बच्चे न होने पर किसान की पत्नी ने अपनी सगी बहन के दो बच्चों (एक बेट व एक बेटा) गोद लिया था। पड़ोस में किसान के बड़े भाई परिवार के साथ रहते हैं।

गुरुवार को रक्षाबंधन पर किसान की पत्नी, बेटे के साथ मायके चली गई। शाम को किसान भी पत्नी व बेटे को लेने ससुराल चले गए। घर पर अकेली उनकी बेटी थी। रात करीब नौ बजे पीड़िता का चचेरा भाई घर में घुस आया। उसने बाथरूम में बहन के साथ दुष्कर्म किया।

आहट होने पर आरोपी के परिवारीजन वहां पहुंच गए और बाथरूम का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़िता को पीटा और ताने दिए। कुछ ही देर बाद वह अपने कमरे में जाकर डुपट्टे का फंदा बना लटक गई। किसान के भाई ने उन्हें घटना की सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अजय कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। जांच जारी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मृतका कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही: नहीं बनवाई स्लाइड
छेड़छाड़, दुष्कर्म, और खुदकुशी मामले में मृतकाओं की पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनवाई जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था या नहीं। पर, हैरानी की बात ये है कि बिठूर पुलिस ने पंचनामा में स्लाइड बनाने का जिक्र तक नहीं किया। लिहाजा डॉक्टरों ने स्लाइड नहीं बनाई। उधर उसके पिता चीख-चीख कहते रहे कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने उनकी बात ही अनसुनी कर दी। पुलिस की लापरवाही से आरोपी को लाभ मिल सकता है।

परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। 
- अनंत देव, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें