रूसी महिला से दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत को जरा भी शर्मिंदगी नहीं महसूस हुई। घटना के बाद जब दंपति वापस चला गया तो उसी रात (10 दिसंबर) पीड़िता के पति ने कर्नल को फोन लगाया। वह फोन पर काफी उल्टा सीधा बकता रहा लेकिन कर्नल बड़े ही शांत तरीके से जवाब देता रहा।
कहा तुम जैसा सोच रहे हो, वैसा कुछ भी नहीं हुआ। बेवजह परेशान हो रहे हो। दरअसल, दोनों के बीच बातचीत की एक रिकार्डिंग वायरल हुई है। यह बातचीत करीब तीन मिनट की है। पीड़िता का पति कहता है कि ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। इस पर कर्नल कहता है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सब कुछ सामान्य है।
अच्छा... कोई बात हो तो सॉरी
पीड़िता का पति कर्नल से बार-बार कह रहा था कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। कर्नल ने घटना तो नहीं स्वीकारी लेकिन एक दो बार उसने सॉरी बोला। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी और शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद कर्नल पर कोई असर नहीं पड़ा। वो रातभर घर पर ही रहा। दूसरे दिन दफ्तर गया और छुट्टी लेकर फरार हो गया। मंगलवार को फिर ड्यूटी पर आया।