पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी किशोर ने बच्ची को कैरम खेलने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर के बर्रा मर्दनपुर में 14 वर्षीय किशोर ने कैरम खेलने के बहाने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची लहूलुहान हालत में रोते हुए मां के पास पहुंची तो वारदात का पता चला। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर किशोर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से सिकंदरा निवासी मजदूर अपनी पत्नी, बेटी व दो साल के बेटे के साथ मर्दनपुर स्थित एक हाते में करीब चार माह पूर्व ही किराये पर रहने आया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी किशोर अपने दो भाइयों व पिता के साथ करीब दो माह पूर्व ही इसी हाते में रहने आया था।
रविवार दोपहर मां छोटे बेटे के साथ कमरे में थी। इस बीच पड़ोसी किशोर ने बच्ची को कैरम खेलने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया। उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।