औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को खेतों में गई नाबालिग के साथ उसके पारिवारिक चाचा ने मारपीट की। आरोप है कि दुष्कर्म भी किया। पीड़ित नाबालिग के पिता ने दिबियापुर थाने में मारपीट कर दुष्कर्म किए जाने की नामजद तहरीर दी है।
गांव वालों ने घायल नाबालिग को खेत से उठाकर घर पहुंचाया। बाद में एंबुलेंस से उसे दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।