फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने को तालाब में कूदा, बेरहम भीड़ ने पत्थर बरसा निकाला दम

Tue, 27 Sep 2016 12:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इलाहाबाद के मेजा में हैवान भीड़ ने मानसिक रूप से निशक्त एक युवक को तालाब में घेरकर चारों तरफ से पत्थरों की बरसात कर मार डाला। उसके पानी से सिर बाहर निकालते ही फिर से पत्थर बरसने लगते। कई को मलाल रहता कि ओह, जरा सा चूक गए। पत्थर निशाने पर नहीं लगा।
विज्ञापन


इंसान से जानवर बने कुछ लोगों का यह ‘खेल’ तब तक चलता रहा, जब जब तक कि वह मर नहीं गया। दिल दहला देने वाली इस घटना में पुलिस ने केवल पांच लोगों को नामजद किया है और अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है। लोहारी गांव का राजित राम यादव (45) मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इसके चलते उसकी शादी भी नहीं की गई थी।

सोमवार दोपहर राजित रामनगर शीतलाधाम मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन कर बाहर निकल रहा था तभी गेट पर उसकी रामनगर के ही त्रिभुवन सिंह से टक्कर हो गई। इस पर राजित और त्रिभुवन के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। बताते हैं कि राजित ने त्रिभुवन के हाथ में दांत काट लिया। झगड़ा होते देख त्रिभुवन की तरफ से स्थानीय लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


खुद को घिरता देख राजित भागकर लगभग तीन सौ मीटर दूर एक तालाब में जाकर कूद गया। राजित को लगा कि शायद अब उसकी जान बच जाए मगर इसी तालाब भीड़ ने चारों तरफ से घेर कर पत्थर मार मार कर जान से मार दिया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें