फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: साइकिल सवार राजमिस्त्री की ट्रक की टक्कर से मौत, अनाथ हुए तीन बच्चे

Wed, 23 Sep 2020 06:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में भोलेपुर-बेवर रोड पर बुधवार को साइकिल से काम करने जा रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के बहनोई ने शव की शिनाख्त कर फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर कलां निवासी विनोद कुमार (42) राजमिस्त्री था। बुधवार को वह साइकिल से गांव बिजाधरपुर में काम करने जा रहा था। मांझी रेस्टोरेंट के सामने भोलेेपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल मेें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहिये के नीचे आने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

घटना की जानकारी पर मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी बहनोई महेश चंद्र ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने महेश चंद्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

विनोद की पत्नी मीना देवी की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसने अपनी दो पुत्रियों दीपा व अंजलि का विवाह कर दिया था। इसके अलावा दो पुत्रियां शानू, सोनाली व पुत्र अतुल है। मां के बाद अब पिता की भी मौत से तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें