एक्सल गैंग के मास्टर माइंड रामू मंगलवार की रात करीब 12 बजे एसटीएफ और नौहझील पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। करीब छह माह पूर्व नौहझील क्षेत्र में हुईं दो डकैती में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
नौहझील क्षेत्र में 22 जनवरी की रात में हुईं डकैती की वारदातों में वांछित बदमाश एक्सल गैंग के मास्टर माइंड रामू पुत्र रामपाल निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद पर मथुरा पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे एसटीएफ के उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश के नेतृत्व में एसटीएफ टीम तथा थानाध्यक्ष नौहझील लोकेश भाटी के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने बदमाश रामू और उसके साथी सुनील को कोलाहर बार्डर पर घेर लिया। ब
यूपीः स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने दिए कोरोना के फर्जी नमूने, तीन चिकित्सकों पर कार्रवाई
दमाश उस समय मोटरसाइकिल से कहीं जा रहो थे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दाएं पैर में गोली लगने से रामू गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रामू का साथी सुनील फरार हो गया। बदमाश के गिरफ्तारी की जानकारी आला पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से पुलिस को चार खोखा, चार जिंदा कारतूस तथा एक 315 बोर तमंचा एक बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।