कोमल और अनिल की दुखद मौत के बाद एक बार फिर ‘सच्ची मोहब्बत’ सिमट गई। घरवालों की नाराजगी ने उन्हें ऐसा काम करने पर मजबूर कर दिया कि उन्हें ये दुनिया ही छोड़नी पड़ गई। प्रेमियों की मौत का ये मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
उन्नाव के अजगैन थानाक्षेत्र के माधवखेड़ा में अनिल (17) और कोमल (16) के शव फांसी पर लटके मिले। एक ही बाग के दो अलग-अलग पेड़ों से लटक कर दोनों ने जान दे दी। दोनों एक ही बिरादरी के थे। काफी समय से एक दूसरे को चाहते थे लेकिन रिश्ता भाई-बहन का होने के कारण दोनों के परिवारों ने शादी कराने से इनकार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच चल रही है ऑनर किलिंग के नजरिये से भी मामले को देखा जा रहा है।