फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मां को ही मार डाला

Sat, 21 Oct 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक युवती ने प्रेमी संग मिलकर अपनी मां की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है लड़का दुसरे धर्म का होने के कारण मां विरोध में थी। मां के विरोध को दबाने के लिए प्रेमी युगल ने मां को ही मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन




कानपुर चकेरी में एक युवती ने प्रेमी संग मिलकर अपनी मां की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। 
    हरजेंदर नगर के अजीत नगर निवासी सरोजनी साहू (45) के पति की मौत हो चुकी है। वह 18 वर्षीय इकलौती बेटी के साथ रहती थी। सरोजनी घर के नीचे जनरल मर्चेंट की दुकान चलाती थी। दुकान में उसके साथ बेटी भी बैठती थी। सरोजनी के भाई मनोज साहू ने बताया कि केडीए कालोनी निवासी मोइन अली उनकी बहन की दुकान पर आता था।
विज्ञापन
 
मोइन ने भांजी को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती और मोइन प्रेम विवाह करना चाहते थे। सरोजनी गैर धर्म के लड़के से विवाह के पक्ष में नहीं थीं। सरोजनी के विरोध के चलते युवती और मोइन शादी नहीं कर पा रहे थे। इसलिए दोनों ने सरोजनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मनोज ने बताया कि भांजी ने बुधवार देर रात मोइन को चुपचाप घर में बुला लिया। मौका पाकर दोनों ने सोते वक्त सरोजनी का तकिया से गला दबा दिया। इससे सरोजनी की दम घुटने से मौत हो गई।  
    बकौल मनोज गुरुवार सुबह ज्योति ने ही मोबाइल के जरिए उन्हें सरोजनी की मौत की खबर दी। उन्होंने बहन के घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, सीओ कैंट और इंस्पेक्टर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए। इंस्पेक्टर रवींद्र वशिष्ठ ने बताया कि मनोज ने भांजी और मोइन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने कबूलनामा कर लिया है।

 
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
सरोजनी के घर के सामने मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस कैमरे में हत्यारोपी कैद हो गए। पुलिस ने कैमरे के फुटेज देखे तो पूरा मामला खुल गया। सूत्रों के मुताबिक युवती और मोइन ने मकान के प्रथम तल पर स्थित कमरे में सरोजनी की हत्या की गई। फिर दोनों उसे उठाकर कमरे से बाहर लाए थे। इसके बाद मोइन वहां से भाग निकला था। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें