फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी युगल ने जहर खाया, दोनों की हालत गंभीर, युवक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 14 Dec 2019 11:00 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में शनिवार को प्रेमी युगल ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर होने पर कानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद नाबालिग के पिता ने युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ने किशोरी के परिजनों से जानकारी ली। शनिवार सुबह एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन

वहां गांव का एक युवक भी पहुंच गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। किशोरी के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इससे परेशान होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेज दिया।

इधर किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।  एसपी अनुराग वत्स ने शाम को जिला अस्पताल पहुंच कर किशोरी के परिजनों से बात की। एसपी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक ने भी जहर खाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें