यूपी के कन्नौज जिले में मोबाइल टावर के चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश 43 बैटरियां लूट ले गए। बदमाशों ने पहले मोबाइल टावर कर्मी सुरेश चंद्र को चारपाई से बांध दिया इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां की है। किसी तरह आजाद होने के बाद कर्मी ने यूपी 100 व ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।