फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पूर्व सांसद की बेटी को लूटा

Wed, 04 Jan 2017 11:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजाराम पाल
विज्ञापन
कानपुर में बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच पूर्व सांसद राजराम पाल की बेटी भी लूट की शिकार हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पाल की बेटी का बैग छीन लिया और तेज रफ्तार गाड़ी से फरार हो गए। बाईक सवार बदमाशों ने पाल की बेटी का बैग छीन लिया और तेज रफ्तार गाड़ी से फरार हो गए। कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद राजाराम पाल की बेटी अनामिका पाल स्कूल में टीचर हैं। बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थीं। तभी किदवई नगर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उन्हें धक्का देकर बैग छीन लिया। अनामिका ने थाने में बैग लूट की तहरीर दी है।  इस घटना से कानपुर की सुस्त पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब खास लोगों के घरवालों के साथ ऐसा होगा तो आम लोगों की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगे। एक महीने में कानपुर में 14 से ज्यादा लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। कई वारदातों का खुलासा अभी तक कानपुर पुलिस नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें