Kanpur News: शुक्लागंज के श्रीनगर मोहल्ला में रसोई में काम कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। सूझबूझ दिखाते हुए पति ने सांप को डिब्बे में बंद किया और पत्नी के साथ पीएचसी पहुंचा, जहां समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शुक्लागंंज में श्रीनगर मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री महेश की पत्नी पिंकी (31) शुक्रवार को रसोई में काम कर रही थीं। तभी सांप ने उनकी उंगली में डस लिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। पति ने सांप को पकड़ कर डिब्बे में बंद किया, पत्नी व सांप को लेकर पीएचसी पहुंचा।
वहां इलाज के बाद महिला होश में आई। उधर, पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डिब्बे में बंद सांप कोबरा प्रजाति का है, जो छोटा था। इससे जहर का असर जल्दी नहीं हुआ। इसके बाद में सांप को जंगल में छुड़वा दिया गया। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।