फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: GRP ने फरार वारंटी को दबोचा, 16 साल पुराने चोरी के मामले में था वांछित, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

Tue, 17 Nov 2026 02:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीआरपी ने 16 साल पुराने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीआरपी ने चोरी के 16 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी बादशाहीनाका निवासी राजेश कश्यप (56) को रविवार को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कानपुर के अलग-अलग थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह मैं बताया कि काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में वर्ष 2016 में दर्ज चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमे में एसीजेएसडी-5 न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और गुंडा एक्ट के मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें