फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा डकैती कांड के बाद एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 28 Sep 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इटावा फ्रेंड्स कालोनी में हुए डकैती कांड के बाद एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही पाये जाने पर डायल 100 के तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव खरदूली निवासी संदीप कुमार यादव पुत्र सहदेव सिंह यादव औरैया में पीडब्लूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं। सोमवार रात संदीप अपनी पत्नी अनीता व चाची के साथ छत पर सो रहे थे, जबकि उनके चाचा एवं दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब साढे़ 11 बजे पड़ोस के मकान की दीवार फांदकर सात- आठ असलहाधारी बदमाश छत पर पहुंचे। तीनों को तमंचे से सिर पर वार कर घायल कर दिया था। हलचल सुन उनके चाचा शिव कुमार ऊपर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वे सीढ़ी से नीचे उतरे और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए थे। उसमें रखे जेवर व नकदी लूट ले गए।
काफी देर बाद होश में आई सोनी ने किसी तरह परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर सभी लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जेई संदीप की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। घायल सोनी ने बताया कि बदमाश बाइकों से आए थे और पड़ोस की बाउंड्रीवाल के जरिए उनके मकान की छत पर पहुंचे। बदमाशों की संख्या करीब सात- आठ थी। बदमाश उनके कमरे से चार लाख के जेवर 35 हजार नकद ले गए । इसके अलावा अनीता के पास से करीब10 हजार नगद व चार लाख के जेवर थे। सोनी के मुताबिक वह कंट्रोल रूम के नंबर पर काफी देर तक फोन मिलाती रहीं, लेकिन फोन नहीं उठा। फिलहाल दोपहर बाद एसएसपी एन कोलांचि ने मौका मामले की जांच पड़ताल की। लापरवाही पाये जाने पर मंगलवार को 100 नंबर सेवा के रविंद्र कुमार, राजेश कुमार और महेंद्र पाल को निलंबित कर दिया। एसएसपी का कहना है कि वह जल्द ही डकैती का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें