कानपुर देहात के सिकंदरा थाने के एक गांव में ऐसी घटना सामने आई है जो बाप-बेटी के रिश्ते पर उंगली उठा रही है। यहां एक बेटी ने अपने पिता पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। यहां तक कि गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद आरोपी बाप को उसकी बेटी का बलात्कार करते रंगे हाथों पकड़ा है। इस संवेदनशील मसले पर पुलिस फूक-फूक कर कदम रख रही है। हालांकि सिकंदरा पुलिस ने बेटी और उसकी मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 12 वर्षीय मासूम लड़की का कहना है कि पिछले आठ दिनों से उसका पिता उसके साथ बलात्कार कर रहा था। सोमवार को तो पिता ने अमानवीयता की हदें ही पार कर दीं। उसने पहले नशा खिलाया उसके बाद पूरे घर के दरवाजे बंद कर दिए और लगातार कई घंटों तक उसका यौन शोषण करता रहा। गांव वालों ने भी पिता को बेटी के साथ गलत काम करते हुए छत से देखा तो घर के दरवाजे तोड़कर आरोपी पिता को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की की मां ने भी अपने पति के खिलाफ बयान दिये हैं।