फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने एक-दूसरे को चाकू मारा, पहली मंजिल से कूदे

Sun, 22 May 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हरप्रीत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
निराला नगर में नवविवाहित दंपति ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया और पहली मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल में विवाहिता की हालत नाजुक है। निराला नगर निवासी मंजीत सिंह के बेटे अमनप्रीत सिंह की शादी 26 मार्च 2016 को हरप्रीत से हुई थी।
विज्ञापन


मंजीत ने बताया कि अमनप्रीत का गुरुवार को किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया था। शनिवार को दोनों घर में अकेले थे। अमनप्रीत और हरप्रीत में किसी बात पर मारपीट हुई फिर दोनों ने एक-दूसरे को चाकू मारा और पहली मंजिल से कूद गए। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक हरप्रीत की गर्दन, पेट में चाकू के घाव हैं। अमनप्रीत की भी गर्दन में चाकू के घाव और शरीर में चोट है। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें