फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से अपने बेटे और पत्नी के जेवर लेकर हुआ रफूचक्कर, ये वजह सामने आई 

Tue, 12 Jun 2018 07:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मायके आई पत्नी को विदा कराने पहुंचा युवक एक बेटे और पत्नी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी खोज बीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पत्नी ने उसके खिलाफ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।  
विज्ञापन

 

औरैया फफूंद थाना पुलिस को दी तहरीर में गांव नगला पाठक निवासी रेनू ने बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2011 को आगरा के थाना पिन्हाट के ग्राम मनौना निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा के पुत्र शिवनारायण उर्फ  लक्ष्मीनारायण के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले विवाद होने पर उसके पिता ससुराल वालों को समझाने पहुंचे तो जेठ हरिओम और सत्य प्रकाश ने उनकी पिटाई कर दी थी। इसके साथ दो पुत्रों के साथ उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। नौ जून को उसका पति शिव कुमार उसके घर आया और साथ चलने की बात कही। 10 जून की रात जब घर के लोग सो रहे थे। तभी उसका पति घर में रखे जेवर, 10 हजार रुपये नगद और उसके पुत्र ओमजी को लेकर रात दो बजे भाग गया। रात में दरवाजे खुलने की आहट पर सो रहे उसके पिता जानकारी हुई। रेनू ने ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवकुमार उर्फ  लक्ष्मी नारायण, जगदीश प्रसाद शर्मा, सास रामकली, जेठ हरिओम व सत्य प्रकाश पुत्र जगदीश प्रसाद के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें