फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह हजार लीटर अल्कोहल बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12एलकेएच 801 ट्रक में लदा अल्कोहल
विज्ञापन

55 ड्रम अल्कोहल के साथ दो लोग गिरफ्तार
हरिद्वार से असम जा रहा था ट्रक, मुख्य आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक ट्रक में ले जाए जा रहे 55 ड्रक (करीब बारह हजार लीटर) अल्कोहल रैक्टिफाइड स्प्रिट को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आबकारी विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आबकारी निरीक्षक वाणी विनायक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर ने एक ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा में अल्कोहल ले जाने की सूचना दी थी। जिस पर उन्होंने पसगवां कोतवाली पुलिस के साथ नेशनल हाईवे 24 पर ग्राम पनई के निकट घेराबंदी की। इस दौरान आए एक ट्रक को पकड़कर टीम ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अल्कोहल रैक्टिफाइड स्प्रिट से भरे 55 ड्रम मिले, जबकि ट्रक के आगे चल रहा शराब माफिया यासीन पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया। संयुक्त टीम ने चालक मुन्ना यादव निवासी दलन चपरा थाना दोकट्टी जिला बलिया और हेल्पर सोनू निवासी मठबालदेवता कोतवाली पसगवां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चालक मुन्ना ने पुलिस को बताया कि वह शुगर मिल्स लिमिटेड डिस्टलरी डिवीजन लक्सर हरिद्वार से तिनसुला असम लेकर जा रहा है। अल्कोहल पसगवां कोतवाली के ग्राम नई बस्ती रूरा उचौलिया निवासी यासीन का है। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि शराब माफिया यासीन अल्कोहल से शराब बनाकर शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई आदि जनपदों में आपूर्ति करता है। पहले भी वह अल्कोहल सहित पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक वाणी विनायक मिश्रा की तहरीर पर चालक, हेल्पर और मुख्य आरोपी यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान भेज दिया है। 00
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी हो सकते हैं अभिलेख
जंगबहादुरगंज। आबकारी निरीक्षक वाणी विनायक मिश्रा का कहना है कि ट्रक चालक से मिले अभिलेख फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। मदिरा निकास के पास जारी होने की तिथि 5 जून 2018 दर्ज है, डिलीवरी की अंतिम तिथी 19 मई अंकित है। अन्य अभिलेख भी फर्जी हो सकते है। अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें