फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पत्नी की गला दबाकर हत्या की, कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके भागा हत्यारोपी

Wed, 07 Apr 2021 11:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

- बहनोई के घर पत्नी व बच्चों को लेकर आया था आरोपी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बसरेहर के अहलादपुर गांव में ननदोई के घर आई विवाहिता माला देवी (30) की पति ने बुधवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी पति कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके भाग गया। ननद के कमरे में पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के बहनोई को पकड़ लिया है। आरोपी पति की तलाश चल रही है। घटना के पीछे हत्यारोपी पति की जुआ और शराब की लत को लेकर हुआ विवाद बताया गया है। आगरा के बटेश्वरवाह निवासी संतोष जाटव पत्नी माला देवी व दो बच्चों के साथ चार दिन पहले बसरेहर के अहलादपुर गांव निवासी अपने बहनोई छोटे लाल के घर आया था।

संतोष ने जुआ व शराब की लत पूरी करने के लिए आगरा में कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकाने से बचने के लिए वह परिवार के साथ बहनोई के घर आ गया था। तब से संतोष परिवार के साथ यहीं पर रह रहा था। छोटे लाल ने बताया कि देर शाम वह पत्नी के साथ घर के बाहर गया था।
विज्ञापन


जबकि, संतोष के बच्चे पड़ोस में रहने वाले उसके भाई के घर में खेलने गए थे। उसी दौरान रात करीब आठ बजे संतोष का पत्नी माला के जुआ व शराब की लत को लेकर विवाद हो गया। इस पर संतोष ने माला की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।

रात करीब नौ बजे माला की ननद ललिता देवी कुंडी खोलकर उसके कमरे में गई। उसे चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा देख चीख पड़ी। इसके बाद आसपास के लोग और थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी संतोष के बहनोई छोटे लाल को पकड़ लिया। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक माला के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें