फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने निजी होटल में दी दबिश, सट्टा लगाते नौ महिलाओं सहित 40 हिरासत में

Wed, 07 Apr 2021 09:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने सट्टा लगाते नौ महिलाओं समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कसौली के एक निजी होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार सनावर गांव के नजदीक एक निजी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा तो होटल के बड़े हॉल में 35-40 लोगों के साथ नौ महिलाएं भी शामिल थीं, जहां बहुत बड़ा सट्टे का धंधा चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने हॉल में स्थित सभी लोगों को हिरासत मे लेकर पुछताछ शुरू कर दी है। मौके से 13.92 लाख रुपये की नकदी, 6 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, ताश के पत्ते, कुर्सियां, चिप व सिक्के 4020 व अन्य सामान बरामद किया। 

सट्टा गिरोह में महिलाओं के शामिल होने से देह व्यापार की आशंका भी जाहिर की जा रही है। कसौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि गेंबलिंग का बहुत बड़ा रैकेट पकड़ा है। परवाणू व सोलन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 30-35 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं। मामले में संलिप्त लोगों व महिलाओं से पूछताछ जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें