फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने के बाद बेटे की जान लेने दौड़ा हैवान

Wed, 01 Feb 2017 01:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गांव में लगी भीड़, जमीन पर फैला पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाना पकाने पर नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। विरोध करने पर बेटे को भी मारने के लिए दौड़ा पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उसने खून से सनी कुल्हाड़ी दिखाकर सभी को धमकाया और भाग निकला।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात यूपी फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर मजरे बरारा गांव की है।मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे गांव निवासी कैलाश निषाद की पत्नी श्यामा देवी(40) चूल्हे पर खाना पका रही थी। तवे पर रोटी रखी थी और 13 साल का बेटा लवलेश चटनी बना रहा था। लवलेश ने बताया कि इसी बीच पिता गांव से घूमकर लौटे। उन्होंने दो दिन से घर में खाना पकाने पर रोक लगा रही थी।खाना पकता देख भड़क उठे और कुल्हाड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मार डाला। वह बीच बचाव को बढ़ा तो कुल्हाड़ी लेकर उसकी ओर भी दौड़ पड़े। उसे भी जान से मारने की कोशिश की। बाहर भागकर उसने अपनी जान बचाई। गांव वालों के आने पर उन्हें भी खून से सनी कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सभी को करीब आने से रोका।

सूचना पर पुलिस आई, तब छह किलोमीटर दूर अवधूतपुर मार्ग पर पिता को दबोचा जा सका। पकड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। लवलेश ने बताया कि पिता व मां में दो दिन से झगड़ा चल रहा था। पिता ने खाना बनाने से घर में रोक लगा दी थी। पिता की तीन साल पहले मानसिक हालत बिगड़ी थी। उनका इलाज भी हुआ था। कुछ दिनों से फिर से उलझन में रहा करते थे। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घरेलू कलह के चलते ही हत्या का मामला सामने आया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें