फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने कत्ल कर दफनाया था बेटी का शव, कंकाल मिला

Tue, 26 Dec 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प‌िता ने की थी बेटी की हत्या
विज्ञापन
उन्नाव के ह‌िमांचल खेड़ा से चार महीने पहले लापता हुई एक क‌िशाेरी का मामला जांच के बाद ऑनर किलिंग का न‌िकला। लड़की के प्रेम संबंध से नाराज प‌िता ने ही हंस‌िया से उसका स‌िर काटकर ऊसर में दबा द‌िया था। साेमवार काे प‌िता की न‌िशानदेही पर खुदाई के बाद उसके स‌िर का कंकाल ‌म‌िला। 
विज्ञापन

  ग्रामसभा भदेसा के मजरा हिमांचल खेड़ा निवासी रामकुमार रैदास की बेटी अनुष्ठा (16) 28 अगस्त को लापता हो गई थी। रामकुमार ने 18 सितंबर 2017 को गांव के ही बउवा पाल के खिलाफ नाबालिग बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच कर रहे सीओ सफीपुर कुंअर बहादुर सिंह ने बउवा से कई बार पूछताछ की। इधर कई बार बुलाने के बाद भी वादी नहीं आया तो पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस का शिकंजा कसता देख रामकुमार घर से भाग निकला ज‌िससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।
विज्ञापन


तुरंत उसके घर की निगरानी शुरू करा दी गई। 22 दिसंबर को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ कुंअर बहादुर सिंह का दावा है कि रामकुमार ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि बेटी को कई बार प्रेमी से मिलने से मना किया।

वह जिद पर अड़ी रही तो हंसिया से उसका सिर काट दिया। सोमवार को सीओ कुंअर बहादुर सिंह, एओ अशोक भदौरिया, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, लेखपाल सत्यम शर्मा व मुकेश हिमांचलखेड़ा पहुंचे और रामकुमार की निशानदेही पर गांव से एक किलोमीटर ऊसर में गड्ढा खोदकर दबाया गया सिर बरामद कर लिया।

अभी तक क‌िशाेरी का धड़ नहीं मिला है। पुलिस रामकुमार से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को धड़ की तलाश की जाएगी। रामकुमार के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें