फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रिंसिपल की करतूत सुन कांप जायेगी आपकी रुह

Wed, 07 Sep 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फतेहपुर के सहीमापुर गांव में एक हवसी प्रिंसिपल ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। कक्षा आठ की छात्रा को अपने कमरे में बंद करने के बाद उसके कपड़े फाड़कर बलात्कार का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ ने पुलिस को बुलाकर आरोपी प्रिंसपल को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ धारा 354व 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

जिला फतेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहीमापुर गांव के मां विंध्यवासिनी जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय कक्षा-8 की छात्रा सुबह स्कूल जल्दी पहुंच गई थी। प्रिंसिपल अरविंद श्रीवास्तव ने उसे अपने कमरे में झाड़ू पोंछा करने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने अपने कमरे को लॉक कर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस बीच उसने लड़की कपड़े तक फाड़ डाले, बच्ची के शोर मचाने पर स्कूल के अन्य बच्चे और कर्मचारी प्रिंसिपल रूम में जा पहुंचे और किसी तरह छात्रा को प्रिंसिपल के चंगुल से बाहर निकालकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  स्कूल में फैली दहशत
जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ रेप का प्रयास करने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। अन्य स्कूली बच्चों के हंगामे के बाद फिलहाल स्कूल बंद कर दिया गया है। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी दहशत और रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें